Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरअध्यापकों की कर्तब्यनिष्ठा से शैक्षिक गुणवत्ता में हो रहा सुधार :बीएसए

अध्यापकों की कर्तब्यनिष्ठा से शैक्षिक गुणवत्ता में हो रहा सुधार :बीएसए

जौनपुर धारा, चंदवक। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में आयोजित सफल पुरातन छात्र सम्मान एवं अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों के कर्तब्यनिष्ठा से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चलाए गए अभियान का सकारात्मक परिणाम मिलने लगा है। उन्होंने निपुण लक्ष्य प्राप्त बच्चों का टेस्टिंग के दौरान कक्षा 3 की छात्रा आकांक्षी पांडेय द्वारा 28 का पहाड़ा पढ़ने पर 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय में पुरातन छात्र माया शंकर पांडेय द्वारा 450 स्क्वायर फीट का निर्मित कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन करने के पश्चात साधुवाद देते हुए कहा कि जनसहभागिता से किया गया कार्य निश्चित सफल होता है। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग अनुकरणीय होता है। कहा कि किया गया कार्य स्पष्ट रूप से दिखता है। विद्यालय परिवार द्वारा विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने छत मरम्मत, इंटरलॉकिंग व अनुचर की मांग की जिसको जल्द पूरा करने के लिए प्रधान व बीएसए ने आश्वासन दिया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद पांडेय, लाल जी बरनवाल, सूर्यभूषण पांडेय, आरसी यादव, चंद्रभूषण पांडेय, शिवधारी यादव, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।