Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

अज्ञात दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बबूरा अण्डरपास पुलिया के पास अज्ञात बाइक सवार दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कठार गांव निवासी राजेश जायसवाल पुत्र स्व.मेवालाल जायसवाल घर से बाइक लेकर बदलापुर की ओर जा रहे थे वह जैसे ही बबूरा अंडरपास पुलिया के पास पहुंचे, कि पहले से घात लगाए बैठे बुलेट सवार तीन की संख्या में अज्ञात दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने उन्हे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले में बदलापुर कोतवाली पुलिस लिखित तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।