Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मना साईं बाबा का स्थापना दिवस

धूमधाम से मना साईं बाबा का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुसैनाबाद तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित साईं बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के उपरान्त शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी पंकज पांडे द्वारा बाबा की आरती कराई गई। तदुपरान्त पालकी अपने कदीम रास्तों से चलते हुए गायत्री माता मंदिर तक हाथी घोड़ा पालकी के साथ पहुंची। वहां मां गायत्री की आरती के पश्चात पुनः पालकी साईं बाबा मंदिर पहुँचकर  आरती के उपरांत समापन किया गया। जिसके उपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा की पालकी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में जमे रहे। बाबा के भक्त नाचते गाते बाबा की पालकी लेकर चलते हैं। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह मंदिर के संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह सहित मंदिर परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पालकी की शोभायात्रा निकालने में पालकी संयोजक जगदीश सेठ दीपक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ.अभिषेक मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, आशीष बरनवाल, डॉ.अशोक चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, पंडित पंकज पांडेय, लोलरक नाथ पाठक, गुलाब चंद, राजन गुप्ता, रमेश अमन, राजीव गुप्ता, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी मंदिल के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव पत्रकार ने दी।