― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 08-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 07-05-2026

Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

जौनपुर धारा, खुटहन। सुतौली गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने अपने पड़ोसी के खिलाफ आग लगा दिए जाने की नामजद तहरीर थाने में दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी सुगई नाविक के रिहायशी छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटें उठने लगीं। बांस बल्ली जलने की तड़तड़ाहट सुन भीतर छोटे बच्चों के साथ सो रही सुगई की पुत्रवधू की नींद खुल गई। वह शोर करते हुए बच्चों को लेकर बाहर भागी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी में एक लाख से अधिक का सामान जल गया।

Share Now...