Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत, एक घायल

  • समाधागंज बाजार के निकट देर रात हुई दुर्घटना, ट्रेलर ने मारी थी टक्कर

जौनपुर धारा, मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाईक पर सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के उमराना मोहल्ला निवासी सूर्यकांत त्रिपाठी 45 वर्ष स्व. शेषमणि शुक्रवार सांय अपनी बाइक से जौनपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने पड़ोसी की बहन को देखने गये थे। देर रात वहां से लौटते समय नगर के मंगल बाजार निवासी अकरम 25 वर्ष उनके साथ बाईक पर पीछे बैठा था। अभी दोनों समाधगंज बाजार के आगे पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सूर्यकांत का हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं बाईक पर बैठा अकरम दूर छिटक कर चला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने सूर्यकांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि अकरम का ईलाज चल रहा है। सूर्यकांत नगर में पूजा पाठ कराने का कार्य करते थे। उनकी दो संतान है। बेटा उज्जव त्रिपाठी नगर के एचडीएफसी शाखा में सेल्समैन का कार्य करता है। वहीं बेटी श्रुति अभी पढ़ाई कर रही है। पिता की मौत की सूचना पर पत्नी सहित दोनो संतानों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता की मौत कुछ वर्ष पहले ही हो चुकी है। मौत की सूचना पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रेलर दुर्घटना के बाद फरार हो गया।