Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजनअजय देवगन से पहले एक एक्टर को डेट कर रही थीं काजोल

अजय देवगन से पहले एक एक्टर को डेट कर रही थीं काजोल

काजोल और अजय देवगन को बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में एक माना जाता है. इस कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 साल पहले शादी की थी. लेकिन अब काजोल ने खुलासा किया है कि अजय देवगन के पहले वह किसी और अभिनेता को डेट कर रही थीं. दोनों ने साथ में फिल्में भी की थीं, लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था. हालांकि वह अभिनेता और काजोल बाद में भी अच्छे दोस्त रहे. इस बात की जानकारी काजोल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दी है. काजोल ने हाल ही में वेबसाइट ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की. काजोल ने उस समय को याद किया जब वह पहली बार एक अभिनेता से एक फिल्म के सेट पर मिली थीं. काजोल ने कहा, ‘मैं किसी के साथ बाहर जा रही थी और मुझे लगता है कि वह भी उस समय किसी के साथ बाहर जा रहे थे. हमने साथ में एक फिल्म की और हम वहीं से दोस्त बन गए.काजोल ने आगे कहा, ‘यह सब जारी रहा. हमने बात करना शुरू किया था, फिर दोस्त बन गए, फिर आखिरकार हमारा ब्रेकअप हो गया और हम दोस्त से कुछ ज्यादा ही बन गए थे.’ इसके अलावा काजोल ने और भी ढेर सारी बातें की है. आपको बता दें कि अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म सलाम वेंकी में देखा गया था. इस फिल्म में काजोल के साथ अभिनेता विशाल जेठवा भी लीड रोल में थे. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था.