Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, पवांरा। गांव में स्थित अशर्फी देवी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज में हाईस्कूल में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कॉलेज के प्रबन्धक व प्रिंसिपल ने सम्मानित किया। कॉलेज के प्रबन्धक राजेश दूबे ने बताया कि हाईस्कूल में विद्यालय की छात्रा वर्षा ने 85  प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, पलक पाण्डेय ने 83 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व शीतल सरोज ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान के अलावा शिवानी सरोज 81.5 प्रतिशत, उजाला पटेल 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम दूबे ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि परिश्रम से ही सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।