Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरअगले सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

अगले सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

  • 12 डिग्री तक गिरा पारा, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं और 47 मिमी बारिश
अगले सात दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में  सोमवार को कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदला। जौनपुर सहित अन्य जिलों में रात में आंधी चलने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाल ही में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भइया संस्थान स्थित भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग में एक मौसम केंद्र की स्थापना की गई है। इस मौसम केंद्र ने आंधी एवं तूफान के दौरान वातावरण के तापमान, आद्रता, हवा की ऱफ्तार एवं दिशा तथा वर्षा की मात्रा को रिकॉर्ड किया, कुछ आकड़े चौंकाने वाले थे। मौसम केंद्र के अनुसार शाम 7 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था जो कि शाम 7:30 पर तूफान एवं बारिश के कारण 18 डिग्री तक गिर गया साथ ही साथ आद्रता 40ज्ञ् से बढ़ कर 100ज्ञ् पहुंच गई तथा हवा की रफ्तार 5 मीटर प्रति सेकंड से 14.7 मीटर प्रति सेकंड यानी कि लगभग 53 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसके साथ ही एक घंटे (शाम 7 बजे से 8 बजे तक) के दौरान  47.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्रवण कुमार के द्वारा यह मौसम केंद्र यूजीसी के शोध प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्थापित किया गया है। डॉ. कुमार ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी में उत्तर भारत में अभी अगले सात दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है तथा अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।