Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअखण्ड मानस पाठ के साथ शुरू हुआ सत्रारम्भ

अखण्ड मानस पाठ के साथ शुरू हुआ सत्रारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में नए सत्र के अवसर पर राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। दूसरे दिन समापन अवसर पर हवन व प्रसाद वितरण किया गया। नव सत्र के अवसर पर स्कूल आये छात्र/छात्राओं को पुष्प वर्षा कर मिष्ठान वितरण के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव चयनित प्रबन्ध कमेटी का भी विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. शंभूराम प्राचार्य राज डिग्री कॉलेज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अध्यक्ष राजा अवनींद्र दत्त, उपाध्य्ाक्ष लाल चंद्र चौबे, प्रबन्धक सत्य राम प्रजापति, उप प्रबन्धक जियाराम यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल, सदस्यगण अजित सिंह, राम सूरत यादव, मन्नू धोबी, जनार्दन प्रसाद मिश्र, निशात परवीन, मायानंद उपाध्याय, राजन दुबे का माल्यर्पण व अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शंभूराम ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता है वह अपना सर्वत्र देकर छात्रों के उज्जवल भविष्य बनाने के लिए तत्त्पर रहता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के डॉ. अशोक तिवारी, डॉ. अशोक मिश्र, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. रमेश चंद्र, संजय सिंह, बिंदु सिंह, रंजना चौरसिया सहित विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे व संचालन विनय कुमार ओझा ने किया।