जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की संचारी रोग की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर सायं संपन्न हुई। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संचारी रोग अभियान 3 से 31 अक्टूबर 2023 तथा दस्तक अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाना है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका संयुक्त रूप से इस दिशा में प्रयास करें, प्रभावी माइक्रोप्लान तैयार करें, प्रâंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जाए, स्कूलों में संचारी रोग संबंधी रैलियां व प्रभातफेरी निकाली जाए, अंतर विभागीय बैठक कराई जाए, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ड्रेनेज क्लीनिंग, खरपतवार की कटाई, हैंडपंप्स की मरम्मत के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सम्बंधित विभाग प्लान तैयार करें तथा उसके अनुरूप ही इसका क्रियान्वयन करे। जिला मलेरिया अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि जलजनित रोगों में डायरिया के सर्वाधिक केस बक्सा में मिले हैं तथा डेंगू के सर्वाधिक केस अर्बन क्षेत्र में मिल रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एंटी लार्वा स्प्रे और फागिंग कराए। संचारी रोग अभियान के पहले 7 दिन तक विशेष रूप से इन क्षेत्रों पर फोकस करें। संभव अभियान के संदर्भ में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि संभव अभियान के तहत एनआरसी रेफरल, ई-कवच आदि के लिए सभी ब्लॉक यह देखें कि जो भी समस्याएं आ रही हैं। उसका निराकरण करें तथा सीएचओ व एएनएम को इस संदर्भ में प्रशिक्षण भी दिया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से लंपी टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र जहां संचारी रोग के मामले अधिक आ रहे है उसकी सूची जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को दे तथा इन क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Previous article
Next article


