― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 08-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 07-05-2026

Homeमनोरंजनहिरासत से भागा एनबीडब्ल्यू का आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल, 5 पुलिसकर्मी...

हिरासत से भागा एनबीडब्ल्यू का आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गुरुवार को थाने से फरार गैर जमानती वॉरेंट यानी एनबीडब्ल्यू के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा पुलिस कमिश्नर ने आरोपी के फरार होने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी, दो सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था. देर शाम होते-होते पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक थर्ड का है. पुलिस ने NBW के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मगर, पुलिस के लापरवाही के बाद आरोपी मौका पाकर थाने की दीवार कूदकर फरार हो गया. उसकी तलाश करने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थीं. इसके बाद गुरुवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया.

फायरिंग कर भागने लगा आरोपी  

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. मौके पर पहुंचे नोएडा के एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. फिलहाल, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उसके ठीक होने के बाद गिफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. बता दें कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में पुलिकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. पांच पुलिसकर्मियों को उन्होंने तत्काल निलंबित करते हुए पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया था.

मजदूर को रास्ते में मिला डेढ़ लाख का I Phone, जानिए उसने क्या किया 

वहीं, ग्रेटर नोएडा में मजदूर को रास्ते पर i phone पड़ा मिला. फोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है. मगर, शारिक नाम के मजदूर की नीयत नहीं बदली. उसने अपने मालिक की मदद से फोन थाने में जमा कराया है. सोशल मीडिया पर अब शारिक की जमकर तारीफ हो रही है. लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं.

Share Now...