जौनपुर धारा, जौनपुर। दशहरा पर्व पर राजा साहब पोखरा पर रावण दहन स्थल व राम रावण युद्ध स्थल पर भू-माफियाओ द्वारा जमीन कब्जा को लेकर शुक्रवार को पंडित रामलीला समिति, गोसाईजी रामलीला समिति सहित हिंदूवादी संगठनों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कब्जामुक्त कराने की मांग किया। जिलाधिकारी ने भी मामले को संज्ञान लेकर तुरन्त सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया है। राजा जौनपुर ने भी इस मामले पर कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा। विदित हो कि ऐतिहासिक दशहरा मेला में राम रावण युद्ध, रावण दहन राजा साहब पोखरा पर यह परम्परा सैकड़ो वर्ष से होती चली आ रही हैं। मेला में कई हजार लोग परिवार के साथ मेला देखने आते हैं और राजा जौनपुर की ऐतिहासिक सवारी भी धूमधाम से निकलती हैं। जो राजा साहब पोखरा पर जाकर खत्म होती हैं। जमीन कब्जा हो जाने से ऐतिहासिक दशहरा मेला पर ग्रहण लग जायेगा और जमीन कब्जा होने से हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। उक्त अवसर पर भाजपा विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल सिंह, प्रमोद गुप्ता, रामलीला समिति के रामकुमार शाहू, सुनील सेठ, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, महेंद्र गुप्ता, मोतीलाल यादव, सुरेंद्र प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, उमेश चन्द श्रीवास्तव सहित आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
हिन्दूवादी संगठनों ने भू-माफियाओं के खिलाफ एसपी-डीएम को सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


