Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने खाली कराया तालाब खाते की...

हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने खाली कराया तालाब खाते की जमीन

जौनपुर धारा, बरसठी। सहरमा गांव में हाई कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने पहुँच कर तालाब भीटे की जमीन पर किये गए कब्जा को जेसीबी लगाकर गिरवा दिया। गांव के तालुकदार ने हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया कि आराजी संख्या 157, 158 सहित 24 आराजी में तालाब व भीटा खाते की जमीन है। उस जमीन पर गांव के करीब दो दर्जन से अधिक लोग तालुकदार, निखिद्दी, दलसिंगार, बाबूलाल, सुरेंद्र, अनिल, रामदीन, सुरेंद्र, लालता, कैलाश, लालमणि, मनीराम , रामजस, पक्का मकान, कच्चा मकान, छप्पर, टीनशेड आदि रखकर उसमे निवास कर रहे थे। उसके अलावा पशु भी बांध रहे थे। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी कब्जा धारियों को खाली करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही तहसीलदार रामसुधार, नायब तहसीलदार संतोष सिंह, संदीप सिंह, प्रमोद यादव, सहित दर्जनों राजस्व निरीक्षक व पुलिस फोर्स के साथ पहुँच कर जेसीबी मशीन से गिरवा कर खाली करा दिया। मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।