जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत की प्राचीनतम विरासत योग को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से गत दस वर्षों से आयोजित हो रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस बार दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे जनपद में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। जनपद स्तर पर जिला प्रशासन ने शाही किले में भव्यतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी ब्रजेश सिंह’प्रिन्सू’, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मा.प्रमुख सचिव के.रविन्द्र नायक, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के द्वारा दीप को प्रज्वलित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री ने बताया कि योग हमारी प्राचीनतम सांस्कृतिक विरासत है। सभी लोग योग को भी उसी प्रकार महत्व दे जैसे अन्य कार्यों को महत्व देतें है। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया है कि सभी लोग ऐसे पौधे लगाये जो खराब हवाओं को अवशोषित करें और वातावराण को शुद्व करे। प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी ने कहा कि योग स्वयं के साथ साथ पूरे समाज को स्वस्थ और समृद्धि के लिए बहुत ही सशक्त माध्यम है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को अवश्य सम्मिलित करना चाहिए। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा बहुत ही बेहतरीन ढंग से प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। हरीमूर्ति ने प्रोटोकॉल में निर्धारित हर एक आसन, व्यायाम, ध्यान और प्राणायामों के उद्देश्यों को बताते हुए उनसे होनें वाले लाभों को बताते हुए योगाभ्यास को कराया गया। सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस, कमर और रीढ़ की हड्डी से सम्बंधित समस्याओं से समाधान हेतु गर्दन, कमर और कंधों से सम्बंधित सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होंने वाले लाभों को बताया गया। खड़े होकर किये जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासनों का विधि पूर्वक अभ्यास कराते हुए उनसे होंने वाले लाभों को भी बताया गया। बैठकर और लेटकर किये जाने वाले सभी आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे मनोदैहिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को भी बताया गया। प्राणायामों में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होंने वाले लाभों को बताया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वी.के यादव, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
हर्षोल्लास से मनाया गया दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Previous article


