- बजरंग दल और विहिप ने निकाला जुलूस, फूंका आतंकवाद का पुतला, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर धारा, मछलीशहर। हरियाणा के मेवात में विश्व हिंदू परिषद के शोभायात्रा पर जिहादी आतताइयों द्वारा किए गए पथराव और मंदिरों में घुसकर हिंदू माताओं और बहनों पर हुए घातक हमलों के विरोध में पूरे भारत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से यह निवेदन किया गया है कि हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद की शोभा यात्रा पर हुए आतंकी हमलों में घायल कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की व्यवस्था करें तथा घायल एवं हताहत कार्यकर्ताओं के परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था की जाए और साथ ही साथ ऐसी आतंकी घटना की दुबारा पुनरावृत्ति न हो इस पर यथोचित कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में बुधवार को मछलीशहर नगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला सराय से एक विशाल जुलूस निकालकर तहसील पर चलकर ज्ञापन दिया गया और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग उपाध्यक्ष रामसहाय पांडे, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र, जिला संयोजक बजरंग दल सत्या शुक्ला, जिला सह संयोजक अनिल कौशल, जिला सह संयोजक बजरंग दल विकास अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ, जिला मंत्री महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रवि पटवा, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार वैश्य, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, रोहित सिंह जिला सुरक्षा प्रमुख, प्रखंड अध्यक्ष मुंगरा प्रमोद, चंद्र प्रकाश तिवारी जिला गोरक्षा प्रमुख समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।



