Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, करंजाकला। खेल विभाग उ.प्र. फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 15 अगस्त तक मऊ में किया जा रहा है। जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर फुटबाल बालक का जनपदीय चयन 4 अगस्त को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2008 से 31.12.2009 के मध्य होनी चाहिए। जनपद के चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को मण्डलीय चयन परीक्षण के लिए भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे से डीएलडब्लू इण्टर कालेज वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी को प्रदेशीय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपनी पात्रता प्रमाण पत्र फोटो तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित कराकर आधार कार्ड व हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने दी है।