Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने 25 गांव के टीबी मरीजों को लिया गोद

हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने 25 गांव के टीबी मरीजों को लिया गोद

  • डायरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ सुधाकर दुबे की हर तरफ हो रही है सराहना

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने पीएम टीबी मुक्त भारत में अपना योगदान देते हुए 25गांव के मरीजों को गोद लिया है। जिसकी सराहना क्षेत्र में चहुँओर हो रहा है। बताते चलें कि क्षेत्र की मानवीय सेवा सर्वोपरि संस्थान हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट कोदहूं,द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुंगरा बादशाहपुर के 25 गाँवो के टीबी के गरीब मरीजों को गोद लिया है। जिसकी संस्तुति जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ.लक्ष्मी सिंह ने किया। वेलनेस ट्रस्ट के डायरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.सुधाकर दुबे ने बताया कि इसमें संस्था द्वारा उपचार की अवधि तक निःशुल्क अतिरिक्त पोषण सामग्री और काउंसलिंग की जाएगी। संस्था जनमानस से अपील करती है कि इस पुनीत कार्य को करने हेतु आगे आएं और सहयोग कर मरीजों की मदद करें। बता दें कि हरिप्रभा द्वारा आए दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित करने का काम करती है।