जौनपुर धारा, केराकत। नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर रवि कुमार साहू के नेतृत्व में सोमवार की सुबह हरित क्रांति के तहत क्षेत्र के तीन विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। गौरतलब हो कि देश में हरित क्रांति के तहत देश भर में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में क्षेत्र के एसडी पब्लिक स्कूल हुरहुरी, पब्लिक इंटर कालेज केराकत व शिराजे हिंद इंटर कालेज मुरकी में पौधरोपण कर हर विद्यालय को 50-50 पौधे भी वितरित किए गये। बैंक मैनेजर रवि कुमार साहू ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वृक्षों से हमें अक्सीजन मिलता है जो जीवन जीने के लिए अति आवश्यक होता है। मेरा मानना है कि हर किसी को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर फील्ड आफिसर धर्मेंद्र कुमार, एकाउंटेंट मंटू सिंह, सहायक नामेंद कुमार, पुनीत, रागिनी के साथ गामा यादव व पंचरतन चौबे मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बुढ़वा मंगल पर दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
बुढ़वा मंगल पर मुंगराबादशाहपुर के सिद्धपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम और सीओ ने आरती उतारी, जबकि 100 से अधिक वॉलंटियर सम्मानित किए गए।
हरित क्रांति के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने किया पौधरोपण

Previous article

