Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर घर पहुंचेगा अयोध्या का पूजित अक्षत

हर घर पहुंचेगा अयोध्या का पूजित अक्षत

  • जन जागरण के लिए निकाली गई शोभा यात्रा

जौनपुर धारा, सुजानगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुजानगंज पर संघ विचार परिवार की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक उपाध्याय ने अक्षत वितरण के लिए विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी न्याय पंचायत में समिति का गठन कर लिया गया है। ग्राम पंचायतो में समिति का गठन किया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तर तक निमंत्रण पत्र राम मंदिर का चित्र और अक्षत दे दिया गया। संघ विचार परिवार के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घरों तक जाकर निमंत्रण पत्र राम मंदिर का चित्र और अक्षत वितरण करेंगे। 22 जनवरी 2024 के बारे में उन्होंने कहा 11:00 से सभी मंदिरों पर राम नाम संकीर्तन किया जाएगा। इसके लिए लोगों को व्यवस्थित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रखंड मंत्री सुरेश पाण्डेय, जिला समरसता प्रमुख सौरभ मिश्रा, जिला धर्म प्रसार टोली प्रमुख अनिल पांडे, गोरक्षा प्रमुख संतोष मौर्य, शिव शंकर विश्वकर्मा, प्रखंड के सह मंत्री शीतला प्रसाद मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में शोभा यात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्ग से होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया।