जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होने पर धरौरा गांव से दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अखिलेश प्रजापति निवासी धरौरा ने बताया कि चार साल पूर्व उनकी बहन सोनी की शादी पहाड़ीपट्टी गांव के संजय प्रजापति से हुआ था। बताया कि जब वह अपनी बहन सोनी के घर पहुंचे तो उनको बहन की मौत की सूचना लगी। उसके घरवाले बीमारी का बहाना बनाकर गुमराह करते रहे, और बहन को जलाने के लिए लेकर चले गये थे। जब बहन के ससुराल वाले कुछ पूछने पर हीलाहवाली करने लगे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के भाई ने बताया कि दहेज के लिए उसकी बहन को ससुराल वाले शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करते थे। जिसके विरोध पर उन्होंने सोची समझी साजिश करके बहन को मार डाला। भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस को हत्या की सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि एहतियातन मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का निशान नहीं है, बिसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे अन्य प्रयोगशाला भेजकर जांच कराने के उपरान्त ही कुछ किया जाएगा।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
हत्या के मुकदमें को लेकर थाने पर किया प्रदर्शन

Previous article

