जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह हुए दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पीड़िता ने 11लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।जिसमें बरसठी पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पलटूपुर गांव में ग्राम समाज की पट्टे की जमीन को लेकर मृतक दशरथ यादव उर्फ मुन्ना व केशनाथ यादव में विवाद चल रहा था। जिसका फैसला न्यायलय ने दशरथ यादव के पक्ष में सुनाया था। राजस्व टीम ने आकर दशरथ यादव को उस जमीन पर कब्जा भी दिल दिया। जो केशनाथ यादव को खटक रहा था। जिस पर केशनाथ यादव ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उस मडहे को बुधवार की शाम उठा कर फेंक दिया। दशरथ उस जमीन पर दीवार बनाने के लिए ईंट गिरवा चुके थे। वह जमीन दशरथ के घर से थोड़ी दूर थी जो की केशनाथ का घर बिलकुल पास में है। जब मडहें को फेंक जाने की सूचना मृतक दशरथ यादव और उनके परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां पहले से ही घात लगाए बैठे कैशनाथ यादव और उनके परिवार सहित कुछ मनबढ़ लाठी डंडे से लैश थे। वह दशरथ और उनके सगे भाई सुभाष यादव और परिवार के सदस्यों पर दर्जनों की संख्या में टूट पड़े और प्राण घातक हमला कर दिया। जिसमे दशरथ और उनके भाई सुभाष जो कि घर के मुखिया थे उन्हे गंभीर चोट आई दबंग मारपीट कर मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां दशरथ और सुभाष और उनके बेटे को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दशरथ और उनके भाई सुभाष की मौत हो गई। वहीं उनके बेटे की भी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने नामजद ग्यारह लोगो के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसमें पुलिस ने पांच लोगो को अलाकात्ल 4 डंडे व 2 सरिया के साथ दीनानाथ पुत्र केशनाथ यादव, जय कुमार यादव, मनोज यादव, प्रभावती यादव पत्नी केशनाथ यादव, ज्योति देवी पत्नी शोभनाथ को जेल भेज दिया है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Previous article

