जौनपुर धारा, खेतासराय। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 274 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरतमंदों को दवाइयां दी गई। स्वास्थ्य मेले के बारे में आशा, आंगनवाड़ी और एनम की ओर से गांवों में प्रचार प्रसार किया गया था। जिसके चलते सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। गर्मी के मौसम में वायरल फीवर, बदन दर्द, सर्दी जुकाम पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। कुछ मरीजों ने नेत्र चिकत्सक से आंखों की जांच कराई। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को मच्छर जनित रोगों से बचाव, घर में साफ सफाई और आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। डा. फिरदौस, डा. मसूद अहमद खान, डा. सुधाकर चौहान, डा. हीरालाल ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव सुल्तानी ने जरूरतमंदों को दवाएं वितरित किया। सहयोग में स्वास्थ्य कर्मचारी राममिलन यादव, राहुल कुमार यादव, सुजीत कुमार मौर्य रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
स्वास्थ्य मेले में 274 मरीजों की हुई जांच

Previous article
Next article

