Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने के सामने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका गया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धीरज गुप्ता ने कहा कि रामचरितमानस जैसे चौपाई पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करके स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी ओछी मानसिकता को दिखाने का काम किया है। हिंदू आस्था के साथ हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया जो कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसकी सजा स्वामी प्रसाद मौर्य को भुगतनी पड़ेगी। रामचरित मानस का विरोध जो कर रहे हैं उन्हें अर्थ का ज्ञान नहीं है। श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। इस मौके पर संयोजक अवधेश मौर्य, विजय प्रताप सिंह, नीरज सिंह, राहुल सोनी, बृजलाल निषाद, चमन त्रिपाठी, तरुण चौबे, विशाल गुप्ता, आलोक सिंह, बृजेश पांडे, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।