Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वदेशी एवं आत्मनिर्भर होना हर इंसान के लिए जरूरी : सत्येंद्र सिंह

स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर होना हर इंसान के लिए जरूरी : सत्येंद्र सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी.कॉलेज में ‘नवाचार, उद्यमिता एवं स्वरोजगार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी स्वावलम्बी भारत अभियान, स्वदेशी जागरण मंच एवं मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक सत्येंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि आज नौकरियों विशेषकर सरकारी नौकरियों की तरफ युवा दौड़ रहा है।जबकि नौकरियों की संख्या सीमित है, ऐसे में उद्यमिता और स्वरोजगार ही विकल्प है। उन्होने अनेक सफल स्टार्टअप का उदाहरण देते हुए युवाओं से उद्यमिता की तरफ बढ़ने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख विवेक कुमार ने सभा को स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्य और कार्यशैली से परिचित कराया एवम स्वदेशी का उद्घोष कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज के डॉ.विवेक कुमार मिश्र ने सभा को नवाचार, उद्यमिता एवं स्वरोजगार की अर्थशास्त्रीय अवधारणाओं से परिचित कराया एवम स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग का आह्वान किया। उन्होने विभिन्न स्वदेशी कम्पनियों के उदाहरण देते हुए बताया कि हमे यह जानना चाहिए कि जिस कम्पनी का हम उत्पाद खरीद रहे हैं वह स्वदेधि है या नही। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ.मनोज कुमार पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए युवाओं से उद्यमिता को अपनाने की अपील की और कहा कि दुनिया के तमाम स्टार्टअप युवा अवस्था मे ही शुरू किए गए थे। जल्दी कमाना शुरू कीजिए और पढ़ाई के साथ कमाना शुरू कीजिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमो की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य ने वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय की मांग है उद्यमिता एवम स्वरोजगार। उक्त अवसर पर उद्देश्य सिंह, तिलकधारी पीजी कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ.प्रशांत त्रिवेदी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रांत समन्वयक सत्येंद्र सिंह ने स्वदेशी जागरण मंच जौनपुर के स्वदेशी विचार प्रमुख के रूप में डॉ.विवेक कुमार मिश्र, जिला संयोजक के रूप में डॉ.प्रशांत त्रिवेदी एवं जिला युवा प्रमुख के रूप में आदित्य जायसवाल के नाम की घोषणा की।