Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : ढोल नगाड़े की धुन पर निकाली गई जन...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : ढोल नगाड़े की धुन पर निकाली गई जन जागरूकता रैली

  • अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर में साफ सफाई व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त करने के लिए जन जागरूकता रैली को कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली इंदिरा चौक होते हुए नगर के बिभिन्न गलियों के मार्गों पर ढ़ोल नगाड़े की धुन पर भ्रमण करते हुए नगर पंचायत को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए आम जन नागरिकों से भी अपील किया गया। साथ ही नगर के बिभिन्न व्यापारी सहित आमजनों से आह्वान किया गया कि स्वच्छता बनाए रखें। कूड़ा कचरा यहां वहां न फेंके। नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों पर रखे डस्टबीन का उपयोग करें। अधिशासी अधिकारी ने यह भी अपील की कि नगरवासी अपनी-अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कचरा डस्टबिन में ही डालें साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।