Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्थापना के 50वें वर्षगांठ पर मुंगरा पालिका में आयोजित हुआ समारोह

स्थापना के 50वें वर्षगांठ पर मुंगरा पालिका में आयोजित हुआ समारोह

  • चेयरमैन कपिल मुनि ने केक काटकर मनाया गोल्डन जुबली कार्यक्रम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर में बने सभागार में मंगलवार को देर शाम सात बजे शासन के निर्देशनुसार स्थानीय निकाय निदेशालय उप्र.लखनऊ की स्थापना के 50वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयन्ती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर के सभासदों एवं नगर पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ ही नगर के संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में नगर पालिका चेयरमैन कपिलमुनि उमरवैश्य ने केक काटकर 50वी वर्षगांठ मनाई। चेयरमैन कपिल मुनि ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निकाय की इस गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य हमे प्राप्त हुआ है वह अविष्मरणीय है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में कई महत्वपूर्ण विकास भाजपा शासन काल में हुए है, जो अपने आप में एक मिसाल है। जिसकी साक्षी यहां की जनता है। आने-वाले समय में भी विकास की अनेकों कड़ियां जुड़ेगी। जिससे हमारा नगर विकास की दिशा में सबसे अगले पायदान पर आप लोगो को खड़ा नजर आएगा। इस दौरान चेयरमैन कपिल मुनि ने नगर के विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज के पचास साल पहले प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकाय निदेशालय की स्थापना की गई थी। उस समय से हमेशा निदेशालय द्वारा नगर निकायों के विकास के लिए शहरी क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाएं चलाई जा रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार का यह उद्देश्य है कि नगरों में रहने वाले लोगो को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके। इसी के तहत स्थानीय नगर पालिका में भी अनेक विकास योजनाएं चलाई जा रही है। आगामी समय में केन्द्र  सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा नगर के विकास के लिए तमाम नई योजनाएं आयेगी ऐसा मेरा विश्वास है। इस दौरान राजेश गुप्त, विशंभर दुबे, कामता प्रसाद यादव, गणेश गुप्त, संटी जायसवाल, अनिल कुमार, वीरेंद्र पटेल, सोएब, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, लिपिक ओंकारनाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत जन एवं सभासदगण मौजूद रहे।