जौनपुर धारा, जौनपुर। राजकीय लीलावती देवी महिला चिकित्सालय जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह द्वारा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह अभियान जनपद में 27 दिसंबर 2023 से 27 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग तक के कुल चिन्हित 490000 बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन ए का खुराक पिलाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एन.के.सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर बी.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, डॉ.धनी शंकर सिंह, अर्बन को-ऑर्डिनेटर एचएम, रीजनल कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि वह अपने बच्चों को अभियान के दौरान विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलायें जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
― Advertisement ―
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...
बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया उद्घाटन



