Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखेल से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : विकास सिंह

खेल से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : विकास सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेल से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक दोनों विकास खेल से ही संभव होता है। विद्यालयों में इस तरह की प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम समय-समय पर होना चाहिए। उक्त बातें जे.पी.इण्टरनेशनल स्कूल, सुजानगंज में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उमंग के दूसरे दिन के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा फरीदाबाद के ग्राम प्रधान विकास सिंह ने कहीं। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग के सभी बच्चों का परिचय लेकर खेल का प्रारंभ किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबी कूद बालक वर्ग में रचित यादव प्रथम, पंकज यादव द्वितीय एवं दिव्यांश सिंह तृतीय ऊंची कूद बालक वर्ग में कुणाल प्रथम, किशन द्वितीय एवं अनन्त तृतीय बालिका वर्ग में प्रथम सुषमा केवट, किरण द्वितीय, अंजलि पटेल तृतीय सार्ट पुट प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, साक्षी द्वितीय एवं किरण तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, अंशुमान द्वितीय, धीरज मजूमदार तृतीय बालिका वर्ग में अंकित प्रथम, सेजल द्वितीय, कलश तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बबलू सिंह, अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता का संचालन विवेक मिश्रा ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा किरण उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के साथ अध्यापक आदि उपस्थित रहे।