Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में 18 नवम्बर को जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद हसन महाविद्यालय जौनपुर में किया गया। जिसमें जनपद जौनपुर के विभिन्न विकास खण्डों के 15 से 29 वर्ष के कलाकार एवं युवक/महिला मंगल दल के सदस्यो एवं प्रान्तीय रक्षक दल जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रीपेश गुप्ता जिला मंत्री भाजपा जौनपुर एवं विशिष्ठ अतिथि धनंजय सिंह चेयरमैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह लोकगीत में निधि गु्रप मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान व एकता ग्रुप कंरजाकला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, समूह लोकनृत्य में बुलंदराज ग्रुप करंजाकला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एकल लोकगीत तेजू प्रथम व विकास सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, स्टोरी रायटिंग में अवंतिका गुप्ता प्रथम व राजन पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, फोटोग्राफी में साकिब ने प्रथम, स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में अभिषेक प्रथम व एकल लोकनृत्य में जान्हवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में अखण्ड प्रताप यादव सें.नि.जिला युवा कल्याण अधिकारी, लालमणि यादव से.नि.वरिष्ठ सहायक, वेद प्रकाश उपाध्याय कनिष्ठ सहायक, जय विक्रात सिंह एवं रवि यादव व समस्त क्षे.यु.क.एवं प्रा.वि.द.अधिकारी एंव इन्द्राज यादव ने विशेष योगदान दिया। अब्बास द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।