Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के मैचों का...

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के मैचों का सीधा प्रसारण

मंगलवार से रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन का आगाज हो रहा है. दरअसल, पिछले 2 सालों से कोविड-19 के कारण यह टूर्नामेंट नहीं खेला गया है. बीसीसीआई के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में कुल 135 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 फरवरी 2023 को खेला जाएगा. रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में कुल 32 टीमें खेलेंगी. सभी टीमों को अलग-अलग पांच ग्रुपों में बांटा गया है. सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें अगले राउंड के लिए क्वॉलीफाइ करेंगी.

रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा हॉटस्टार पर रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. वहीं, रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार सुबह 8.15 बजे शुरू होंगे. रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के पहले दिन हैदराबाद के खिलाफ तामिलनाडु और महाराष्ट्र के सामने दिल्ली की चुनौती होगी. वहीं, बंगाल और उत्तर प्रदेश के अलावा सिक्किम और मणिपुर का मैच होगा. रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन की शुरूआत सिक्किम और मणिपुर के बीच मुकाबले से होगा. दरअसल, दोनों टीमों को घरेलू क्रिकेट में अंडरडॉग माना जाता है. हालांकि, दोनों टीमों के पिछले रिकार्ड को देखें तो सिक्किम और मणिपुर के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. वहीं, सिक्किम और मणिपुर मैच की बात करें तो सिक्किम का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन मणिपुर की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. मणिपुर की टीम अपने दिन किसी भी बड़ी टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकती है.