Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeदेशचीनी सैनिकों के साथ झड़प को लेकर संसद में हंगामे के आसार

चीनी सैनिकों के साथ झड़प को लेकर संसद में हंगामे के आसार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के मामले पर मंगलवार को हंगामा होना तय है. इस मुद्दे पर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सीधे मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को जब संसद की कार्यवाही शुरू होगी तो तवांग की घटना की छाया दोनों सदनों में देखने को मिलेगी.

इसको लेकर संकेत कांग्रेस पार्टी की ओर से तब आया जब पार्टी के मीडिया प्रभारी और सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर चीन सीमा पर घट रही घटनाओं को दबाने की कोशिश करने का आरोप जड़ दिया. वहीं पार्टी सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से संसद के दोनों सदनों में बयान देकर स्थिति साफ करने की मांग की है. दरअसल संसद सत्र शुरू होने के पहले से ही कांग्रेस भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर संसद में बहस करने की मांग कर रही है. पिछले हफ़्ते कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की साझा बैठक में जिन 22 मुद्दों को उठाने का फैसला किया गया था, उनमें बाहरी ताकतों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा और भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ का मुद्दा पहले नंबर पर रखा गया था. इतना ही नहीं, 7 दिसंबर को जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों सदनों में विदेश नीति पर बयान दिया था, तब भी कांग्रेस सदस्यों की ओर से चीन सीमा पर तनाव और घुसपैठ की स्थिति साफ करने की मांग की गई थी.  कांग्रेस के सदस्यों का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा था “हम हमेशा इस विचार के हैं कि, अगर चीन एकतरफा सीमा को बदलने का प्रयास करता है या सीमा पर अपनी फौज की तैनाती करता है तो हमारे संबंध सामान्य नहीं हो सकते, ये असामान्य स्थिति पिछले कुछ समय से दिख रही है. हमारे मिलिट्री कमांडर के बीच बातचीत होती रही है. ये संवेदनशील मसला है, उन्हें (मिलिट्री कमांडर) ही इसे हैंडल करने देना चाहिए. लेकिन ताजा घटना से विपक्ष को एक बार फिर सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है. सूत्रों के मुताबिक इस मसले पर सरकार की ओर से संसद में एक बयान दिया जा सकता है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला कल मंगलवार को ही होगा.