जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर के पास बुधवार रात्रि लगभग11:00बजे स्कॉर्पियो वाहन का आगे का चक्का निकल गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो की मौके पर मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। मृतकों में ननकु 35वर्ष हरजूपुर जफराबाद, सचिन कुमार 25वर्ष खोजनपुर जफराबाद की मौके पर मौत हो गई।

घायलों में राजवन 26वर्ष पुत्र दूधनाथ का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रोहित 25वर्ष किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा है। चालक ब्रिजेश मौर्य छोटू को हल्की चोट आई थी। वह प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 4लोग मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार की शाम जौनपुर डीएम के आवास से काम करके बुधवार की शाम 5:00बजे खाली होकर इमलो चौकिया निवासी ब्रिजेश मौर्य जो कि स्कॉर्पियो चलाता है के यहां काम देख कर स्कॉर्पियो से उनको जफराबाद छोड़ने जा रहा था। जैसे ही मातापुर के पास पहुंचता है कि वाहन का आगे का चक्का निकल गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। काफी चिख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन से निकाल कर 108एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ननकु और सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


