― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरस्कूल खुलने पर छात्रों का हुआ स्वागत, मनाई गई गुरु पूर्णिमा

स्कूल खुलने पर छात्रों का हुआ स्वागत, मनाई गई गुरु पूर्णिमा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियाँव में छात्रों के स्कूल में प्रवेश करने पर उनको हल्दी कुमकुम का चंदन लगाकर पुष्प वर्षा कर फल वितरित कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मॉर्निंग एसेंबली के बाद महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा रचित महापुराणों के बारे में बताकर गुरुपूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी छात्रों ने मौजूद गुरुजनों को चंदन का टीका लगाकर पुष्प अर्पण कर आरती उतारी गई। इस दौरान अध्यापकों द्वारा सभी छात्रों को गुरुपूर्णिमा के महत्व को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र, अध्यापक सुरेंद्र पटेल, आलोक शुक्ल, आशीष चौरसिया, प्रवीण श्रीवास्तव, अजीत सिंह चौहान, सुदेश कुमार, चंपा मौर्य, अनारा यादव, वंदना मौर्य के साथ ही ग्राम प्रधान सोनू कुमार, अध्यक्ष संतोष गिरी भी मौजूद रहे।

Share Now...