Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूल के बच्चों व ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

स्कूल के बच्चों व ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव में स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को इस वर्ष मेला नही लगा। स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर  शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। उक्त स्मारक पर हर वर्ष 17 सितम्बर को शहीद मेला लगता था। उस मेले में कैम्प लगाकर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आदि सरकारी सुविधाओं का आम जनता के लिए कैम्प लगता था। इस वर्ष कोई कैम्प नही लगा न ही कोई भी अधिकारी आया। मामला यह हुआ कि गांव के लोग ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। क्षेत्र के मरदानपुर गांव में स्थित कमलाकांत पब्लिक कैरियर स्कूल  के बच्चों ने प्रबन्धक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों का सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ.रतन सिंह परमार ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए जिले के एकमात्र मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसपी अजय पाल शर्मा को निमंत्रित किये थे। उन्होंने कहा कि मंत्री जी लखनऊ चले गए। बाकी कोई भी शहीद स्मारक पर नही आया। नही इस बार मेले का आयोजन हुआ। गांव के लोगो ने ऊक्त बच्चों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कार्यक्रम में गुलाब सिंह चौहान, डॉ.प्रमोद कुमार मौर्या, संतोष चौहान, गणेश चौहान, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।