जौनपुर धारा, खुटहन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर में भाई-बहन के अटूट प्यार के प्रतीक पर्व पर अध्यापिकाओं व कला अनुदेशक मनोरमा गुप्ता के निर्देशन में बच्चों ने स्वयं आकर्षक राखियां बनाईं। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप ने बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व की महत्ता बताई और बच्चों में मिष्ठान का वितरण कराया। इस अवसर पर अध्यापक डॉ.सीमा, बदामा यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, मनोरमा गुप्ता, तारा देवी, विमला विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
स्कूल के बच्चों ने बनाई राखी, मनाया रक्षाबंधन


