- शिविर के चौथे दिन नगर भ्रमण कर किया जागरूक
जौनपुर धारा, खेतासराय। आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय के स्काउट गाइड के छात्रों ने शनिवार को कस्बे में जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर बल दिया गया। प्राचार्य विनय सिंह ने प्रभात फेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शिविर के चौथे दिन प्रभात फेरी उक्त महाविद्यालय परिसर से निकाली गई जो मेन रोड होते हुए बड़ी मस्जिद वाली गली से होकर पुरानी बाजार रोड होते हुए महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी। इस दौरान प्रभात फेरी में शामिल शिविरार्थियों ने सड़क सुरक्षा को अपनाएं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जीवन को खुशहाल बनाएं, भ्रूण हत्या पाप है, जल ही जीवन है जैसे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे। भ्रमण के दौरान दुकानदारों द्वारा प्रभात फेरी में शामिल शिविर्थियों को कस्बे के दुकानदारों ने स्वागत किया तथा पानी भी पिलाया। प्रभात फेरी महाविद्यालय परिसर में पहुँचने के पश्चात प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से मुकेश पाठक, स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. अजय तिवारी, विकास पाण्डेय, अखिलेश चन्द्र मिश्रा, राजेश यादव, विभा पांडेय, विनोद मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


