सिकरारा। थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव में एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सम्बंध में पीड़ित व्यक्ति कमलेश निषाद ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर मेरे बड़े भाई धर्मेंद्र निषाद पड़ोसी लाल मां पड़ोसी अर्जुन निषाद ने मिलकर हमारी माता बहन और पत्नी को बुरी तरह मारा पिटा। जिस सम्बंध में हमने थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मेडिकल कराकर मामले की छानबीन की जा रही है।
पत्रकार की बड़ी माता का निधन
मुंगराबादशाहपुर। पुरानी सब्जी मंडी निवासी पत्रकार शुभम गुप्ता की बड़ी माताजी का गुरुवार सुबह दस बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। खबर लगते ही उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शव यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद परिजन अग्निदाह के लिए प्रयागराज को रवाना हुए।
समाजसेविका के निधन पर लोगों ने व्यक्त किया शोक
जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के मनहन गांव निवासी समाजसेविका तारा देवी का 60वर्ष का बुधवार की रात को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
उक्त गांव निवासी तारा देवी पत्नी शंकर प्रसाद पिछले दो दशकों से समाज के सभी वर्गों के मदद ने सदैव आगे रही। उन्होंने क्षेत्र के कई गाँव मे अपनी अलग पहचान बना चुकी थी। उनका अंतिम संस्कार सई नदी के मनहन घाट पर देर रात को किया गया। उनको मुखाग्नि उनके पति शंकर प्रसाद ने दिया। उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों में रमेश उपाध्याय, रामधनी कन्नौजिया, मोहन प्रसाद, दीपक कुमार, पंकज कुमार, आकांक्षा गौतम, चंदा देवी, मंजू देवी आदि रहे।
किशोरी को भगाले जाने के दो आरोपियों पर केस दर्ज
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में किशोरी के नाना ने द्वारा थाने में नामजद तहरीर देकर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गांव निवासी किशोरी के नाना का आरोप है कि उसकी नतिनी उसके घर रहकर तिघरा बाजार स्थित एक इंटर कालेज में नौवीं में पढ़ाई करती है। आरोप है कि उसके घर मोहम्मदपुर गांव निवासी शुभम और तिघरा के उमाशंकर उर्फ बिट्टू आते जाते रहते थे। दोनों ने 13वर्षीय नाबालिग नतिनी को बहला फुसलाकर गत 17नवंबर को अपने साथ कहीं दूर भगा ले गए।
पॉक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जौनपुर। बक्शा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। श्रेयल निषाद पुत्र राजेश को मंगलवार को सुबह 11:50 बजे उसके घर उटरूकला गांव से पकड़ा गया। अभियुक्त श्रेयल निषाद थाना बक्शा में पंजीकृत मुकदमें वांछित था।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, हेड कांस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
गैंग बस्टर अभियान में मिर्ची गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
जौनपुर। गैंग बस्टर अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने मिर्ची गैंग नंबर डी-17के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। प्रभारी निरीक्षक के.के.सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरूवार को एराकियाना क्षेत्र से आरोपी मो.इरफान पुत्र रहमान, निवासी बारादरी एराकियाना, रहमतनगर, खरौना रोड, थाना शाहगंज, को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में प्र.नि.के.के.सिंह उ.नि.अजय कुमार सिंह व पुलिस टीम, थाना शाहगंज शामिल रहे।
अभिनव शुक्ला हत्याकांड में दूसरे नाबालिग अभियुक्त की जमानत खारिज
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग अभिनव की 21जुलाई 2025 को हत्या कर शव को नाले में पाया गया। मुकदमा अपराध संख्या 223/2025 को उक्त घटना में गांव के ही दो लड़को को पुलिस ने अंकित शुक्ला व प्रिंस शुक्ला को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 व 238 में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। जिसमे अंकित शुक्ला की जमानत जिला न्यायालय ने पहले ही खारिज हो चुकी है।
दूसरे नाबालिग अभियुक्त प्रिंस जो राजकीय संप्रेषण गृह वाराणसी में संवासित है। जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई पर रमेश चंद शुक्ला द्वारा आपत्ति देकर जमानत का विरोध किया गया। न्यायालय ने सहायक अभियोजन अधिकारी व प्रोवेशन अधिकारी की आख्या का अवलोकन व परिशीलन करते हुए कहा कि घटना जघन्य प्रकृति का है, दिनांक 30-10-25 को किशोर न्याय बोर्ड द्वारा प्रिंस शुक्ला को अपचारी घोषित किया जा चुका और जमानत दिए जाने पर अपचारी द्वारा किसी प्रकार की घटना कारित न कर दे इसलिए जमानत दिया जाना उचित नही है।

