Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयसोशल मीडिया पर खिंचाई के बाद भारतवंशी अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने...

सोशल मीडिया पर खिंचाई के बाद भारतवंशी अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में बोलने पर सोशल मीडिया पर खिंचाई के बाद भारतवंशी अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी की संसदी जाने के मुद्दे पर रो खन्ना ने पहले कहा था कि उन्हें संसद से निकाला जाना भारत के मूल्यों से विश्वासघात है. इस पर कई जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी सांसद की क्लास लगाई और उन्हें याद दिलाया था कि उनके दादा ने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी का समर्थन किया था. इसके बाद रो खन्ना ने कहा कि मुझ पर हमला कीजिए, मेरे दादा जी का अपमान मत कीजिए. 

रो खन्ना के राहुल गांधी का समर्थन करने पर फिल्म अभिनेता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा, क्या ये आपके दादा नहीं थे जिन्होंने आपातकाल पर इंदिरा गांधी का समर्थन किया था? क्या हमेशा से ही फासीवादी फैसलों का समर्थन करते रहे हैं?ट एक अन्य जगह लिखा गया, लगता है रो (खन्ना) भूल गए हैं कि अमरनाथ विद्यालंकर (उनके दादा), कांग्रेस के वफादार थे और आपातकाल के कठिन समय के दौरान इंदिरा गांधी सरकार का हिस्सा थे. इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए रो खन्ना ने लिखा, “लोगों को मेरे दादाजी को बदनाम करते देखना दुखद है, जिन्होंने लाला लाजपत राय के लिए काम किया, सन 1931-32 और 1942-45 में जेल में रहे और आपातकाल के विरोध में संसद छोड़ने के बाद इंदिरा गांधी को दो पत्र लिखे थे. मुझ पर हमला कीजिए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर हमला मत कीजिए. तथ्य मायने रखते हैं. सूरत की एक कोर्ट से आपराधिक मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी. शुक्रवार (24 मार्च) को इस बारे में लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया था. इस फैसले पर रो खन्ना ने लिखा था, “संसद से राहुल गांधी का निष्कासन गांधीवादी दर्शन और भारत के गहरे मूल्यों के साथ गहरा विश्वासघात है. यह वह नहीं है जिसके लिए मेरे दादाजी ने जेल में वर्षों की कुर्बानी दी थी. नरेंद्र मोदी आपके पास भारतीय लोकतंत्र की खातिर इस फैसले को पलटने की ताकत है. रो खन्ना भारतवंशी अमेरिकी राजनेता हैं. वे डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखते हैं और वर्तमान में अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्य हैं. उन्हें साल 2024 के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद का दावेदार माना जा रहा है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रो खन्ना अगले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं.