सिकरारा। थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव से गायब बालक स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से बरामद हो गया है। जिससे परिजनों में खुशी की लहर है। घटना के विषय में आपको बता दें की सोनपुरा गांव निवासी रामू गौतम का 13वर्षीय पुत्र राज बीते 20अगस्त को दोपहर साइकिल से घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई। हरकत में आई पुलिस ने बालक की छानबीन करने लगी। तो बालक मछलीशहर थाने के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा था। क्योंकि पुलिस के पास बालक की फोटो थी। बालक कुछ बताने में असमर्थ था क्योंकि वह मंदबुद्धि का है। इसलिए मछलीशहर पुलिस ने चाइल्ड केयर जौनपुर के कर्मचारियों को बुलाकर बालक को सौंप दिया। क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों के सहयोग से चाइल्ड केयर से बालक सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया। जिसे परिजनों में खुशी का माहौल है, लेकिन बालक की साइकिल गायब है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सोनपुरा गांव से गायब बालक बरामद, परिजनों में खुशी


