जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 08 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। गुरूवार को जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 03 उपनिरीक्षक, 03 मुख्य आरक्षी, 02 फॉलवर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने विदाई समारोह में सम्मिलित होकर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना के साथ विदाई दी। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों में उप निरीक्षक नथुनी राम, कल्लू राम, हरेन्द्र राम, मुख्य आरक्षी विजय शंकर सिंह, बृज कुमार राम, चालक नामवर सिंह, फालवर सजन लाल यादव, रघुनाथ प्रसाद रहें।
― Advertisement ―
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित


