जौनपुर धारा,जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक तिलकधारी महाविद्यालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के सेवा, सहायता तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व को एक उत्तम नागरिक के रूप में निर्वहन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य दूसरों की सेवा एवं राष्ट्र के प्रति सेवा, त्याग और समर्पण की भावना है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से छात्र/छात्राओं को भविष्य के सजग राष्ट्र प्रहरी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए दूसरों की सेवा का भाव सिखाया जाता है। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आये हुए अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विपिन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.माया सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उद्देश्य के बारे में शिवार्थियों को विस्तार से बताया। डॉ.जितेश सिंह ने एनएसएस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में नयी ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। डॉ.प्रशांत कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को सामुदायिक सेवा और राष्ट्र प्रेम से जोड़ने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में शिविरार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और व्यामशाला परिसर की साफ़ सफ़ाई की गयी। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन डॉ.बालमुकुंद सेठ ने किया और एक कविता भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.विजयलक्ष्मी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशा रानी एवं अनेक सम्मानित अतिथिगण और सहयोग के लिए विक्रम सिंह, चन्द्र प्रकाश गिरी, न्ारेंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा
बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
सेवा, त्याग और समर्पण ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य



