जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को तिलकधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह के ने दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य ने स्वयंसेविकाओं को सप्तदिवशीय विशेष शिविर में दिन प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत गा कर इसको आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रीता सिंह एवं डॉ.संजीव कुमार सिंह द्वारा स्वयंसेविकाओं को सिद्धांत वाक्य मुझे नहीं तुमको की जानकारी दी गई। चयनित ग्राम मातापुर में वाजिदपुर दक्षिणी के लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य बताया गया। स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न प्रकार के संस्कृत कार्यक्रमों के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.राजश्री सिंह, डॉ.चेतना सिंह, अनूप कुमार सिंह उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन

Previous article
Next article

