Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजन'सेल्फी' और 'शहजादा' की रिलीज के बावजूद फैंस के सिर से नहीं...

‘सेल्फी’ और ‘शहजादा’ की रिलीज के बावजूद फैंस के सिर से नहीं उतरा पठान का खुमार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ कौ चौथा हफ्ता पूरा हो गया है. इन चार हफ्तों में फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ तो भारत में 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ और ‘एंटमैन एंड द वास्प : क्वांटममैनियामैन’ जैसी नई रिलीज के बावजूद फिल्म पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई है. हालांकि कमाई करती हुई नजर आ रही है. वहीं अब फिल्म का शुक्रवार का आंकड़ा सामने आ गया है. ट्रेड वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ‘पठान’ ने चौथे हफ्ते में करीब 13.95 करोड़ की कमाई की है, जो कि बेहद अच्छा हफ्ता रहा है. वहीं फिल्म ने शुक्रवार को भी 1करोड़ के लगभग कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल आंकड़ा 31वें दिन मिलाकर 521.16करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 1010करोड़ फिल्म का कलेक्शन हो गया है, जिसके चलते अब देखना होगा कि क्या 5वें शनिवार और रविवार को भी फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर पाती है या नहीं. बता दें कि 250 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिसमें शाहरुख, दीपिका और जॉन के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो फैंस को देखने को मिला है. इसके अलावा इस बार पठान में शाहरुख खान का एक्शन अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते शाहरुख खान और फिल्म की कास्ट बेहद खुश नजर आ रही है. इसके अलावा फिल्म के गाने भी धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं.