Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरसेमीफाइनल में पहुँची केराकत-बी टीम

सेमीफाइनल में पहुँची केराकत-बी टीम

जौनपुर धारा,जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व पर जौनपुर में 25 मई 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ’’वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ’’एकलव्य स्टेडियम’’ में जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप-2024 के आयोजन के दूसरे चक्र का तीसरा मुकाबला तहसील केराकत बी व मड़ियाहूँ बी के मध्य खेला गया। जिसमें मड़ियाहॅू-बी की टीम ने 18.4 ओवर में 101 रन बनाकर आल-आउट हो गयी। केराकत बी की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 14.1 ओवर में मात्र 04 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर विजयी हुई। केराकत-बी के शैलेन्द्र पाल ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अपना सराहनीय योगदान किया इन्होंने 27 बाल पर 26 रन बनायें और अंत तक नाट-आउट रहे। जिसमें 03 चौका भी शामिल था इसी तरह अपनी धारदार गेंदबाजी से शैलेन्द्र ने 04 ओवर में 21 रन देकर 03 विकेट लिये और मैन आफ द मैच के खिताब पर कब्जा किया।