Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुशील जिलाध्यक्ष व मनीष चुने गए जिला महामंत्री

सुशील जिलाध्यक्ष व मनीष चुने गए जिला महामंत्री

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इकाई शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को बक्शा विकास खण्ड के शिवगुलामगंज कम्पोजिट विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री शिक्षक संघ अरुणेंद्र कुमार वर्मा की मौजूदगी में जिला संगठन का निर्विरोध चयन किया गया। चयन के दौरान सुशील उपाध्याय को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी चंदौली अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय, पर्यवेक्षक मण्डल अध्यक्ष डॉ.संतोष तिवारी की मौजूदगी में डॉ.मनीष सिंह सोमवंशी को जिला महामंत्री व अनुपम श्रीवास्तव को जिला मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष द्वय विष्णुशंकर सिंह, चतुर्भुज यादव एवं कोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौहान सहित समस्त कार्यकारिणी का चयन किया गया। मुख्यअतिथि ने कहा कि बिना संगठन को मजबूत किये बिना हम अपनी लड़ाई नही लड़ सकतें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी संगठन मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का हित सर्वोपरि है। संचालन शैलेश चतुर्वेदी एवं एवं अध्यक्षता शिवजोर ने की।