Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरसुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। कस्बे के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी का वार्षिकोत्सव शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुनील भारती ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं की जा सकती है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएमओ डा. राम अवध यादव, ईओ नगर पंचायत डा. अनुपम सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। अध्यक्षता स्कूल संस्थापिका पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल ने और संचालन अबू तालिब व एकता यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रिंसिपल साइमन क्रिस्टोफर मिंज ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रबंधक रोहित प्रताप पाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष पाल, ललित प्रताप पाल, अखिलेश यादव, डीपी पाल, अभिनव, शुभम, सुमित पाल, शिखा, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।