― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरसुतरंग के ऑडिशन में चुने गए 12 प्रतिभागी

सुतरंग के ऑडिशन में चुने गए 12 प्रतिभागी

  • 64 प्रतिभागियों ने अपने सुरों का हुनर दिखाते हुए जीता दर्शकों का दिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट प्रेक्षागृह में आयोजित रिजिनल ग्रैंड फीनाले एवं म्यूजिकल इवनिंग में संगम कला ग्रुप दिल्ली द्वारा आयोजित स्वर्गीय मास्टर मदन की याद में 40वां राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता ‘सुरतरंग’ के फाइनल ऑडिशन का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चला। सुरों के संग्राम में कुल 64 प्रतिभागियों ने अपने सुरों का हुनर दिखाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक नायाब प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया क्वार्टर फाइनल दिल्ली जाने के लिये अपनी जगह बनायीं। कुल 12 लोग आल इंडिया क्वार्टर फाइनल दिल्ली के चयनित किये गए। सभी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता अंजू पाठक ने सभी विजेताओं को उपहार बाटा और शुभकामनायें दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय कुमार रॉय, विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह अजीत, सहायक कुलसाचिव अजीत, सहायक रजिस्ट्रार दीपक सिंह, प्रोफेसर देवराज सिंह, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया। आये हुए अतिथियों को संस्था की महसचिव सुनैना सिंह ने बैच लगा के सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में मुंबई के जाने माने शास्त्रीय गायक मुकेश सिंह, गोण्डा से सदाबहार पार्षगायक मुन्ना सहारा, लखनऊ से जाने माने फ़िल्म निर्देशक एवं संगीतकार अनुराग भोलिया ने निभाया। कार्यक्रम का संचालन टी.वी.एंकर राहुल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि डा.गोरखनाथ पटेल ने सभी आमंत्रित संगीत कलाकार अविनिद्र तिवारी, पंडित सूर्यप्रकाश मिश्र, निकिता सिंह, राहुल पाठक, अतुल पटेल, अमित श्रीवास्तव, शफीक अहमद, आर्यन पटेल को साल और मोमेंटो देके सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने हारे हुए प्रतिभागियों का उत्साह उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कलाकारों को कभी हार नही माननी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू सिंह, शशिधर उपाध्यक्ष, सीमा गुप्ता, उदयशंकर मौर्या का विशेष योगदान रहा।

Share Now...