Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, केराकत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने तहसील के प्रांगण में आम, जामुन, नीम जैसे पौधों का रोपड़ कर जन मानस को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही से अवगत कराया। पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें तहसील के तहसीलदार महेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार अमित सरोज, नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। जिससे उनकी भागीदारी का भी एहसास हो। उपजिलाअधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को एक पौधा अवश्य लगाने के लिये प्रेरित किया।