Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में डेंगू के पांच मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जौनपुर में जनवरी 2026 से अब तक डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं। लाइन बाजार में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फीवर सर्वे, डेंगू जांच और एंटी-लार्वा अभियान चलाकर लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम कोर्ट के लिये अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

एसडीएम कोर्ट के लिये अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

  • फर्जी मुकदमें वापस लेने और एसडीएम के ट्रांसफर पर अड़े अधिवक्ता

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील बार के अधिवक्ताओं ने अपने साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने तथा एसडीएम नेहा मिश्रा और नायब नाजिर फतेहबहादुर यादव के ट्रांसफर पर अड़ गए हैं। बार यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने संयुक्त रूप से प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि उसके बाद ही एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य किया जायेगा। बताया गया कि तहसीलदार आवास के सामने स्थित बार बिल्डिंग को लेकर एसडीएम और अधिवक्ताओं में तनातनी बढ़ी तो बढ़ती चली गई। एसडीएम के इशारे पर नायब नाजिर ने अनेक अधिवक्ताओं के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद एसडीएम के ट्रांसफर होने और अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने तक एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का फैसला लिया गया। बार यूनियन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव और महामंत्री उदयराज कन्नौजिया ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट और तीनो नायब तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्यों का सभी अधिवक्ता सहयोग करेंगे। बैठक में शारदा प्रसाद बादल, राजमणि यादव, महेन्द्र शंकर पाण्डेय सहित सभी वरिष्ठ और जूनियर अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के एसडीएम कोर्ट के कार्यों के बहिष्कार से एसडीएम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।