जौनपुर धारा, मछलीशहर। माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आते ही मछलीशहर नगर में हर तरफ से हुजूर की आमद की सदा आने लगी है। आशिक रसूल ने अपने अपने घरों पर हुजूर के सब्ज गुम्बद के रंग के झंडे को भी लगाया। इसी क्रम में आज सदर सीरत कमेटी मछलीशहर सदर जनाब तहसीन मुस्तफा ने अपनी काबीना के साथ रबीउल अव्वल माहे नूर का चांद नजर आने का इत्तलानामा और मुबारकबाद पेश करने के लिए कस्बे की तमामी अंजुमनो के पास घर घर जाकर शूरा के मेंबरों से मुलाकात कर उन्हें इत्तेला नामा देकर माहे रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश किया और आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम की तैयारी के बारे में गुफ्तगू किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होने बताया कि कई मोहल्ले की अंजुमनों ने नाते नबी की मशक शुरू कर दिया है और जश्ने ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए आज तमामी अंजुमनों से दरखास्त भी किया की ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में लग जाए ऐतिहासिक जुलूस जलसा को कामयाब बनाएं। इस मौके पर उनके साथ ऑडिटर मास्टर रेहान, समाजसेवी हसीन अंसारी, आरिफ अंसारी, रेयाज अहमद अंसारी, इम्तियाज मुस्तफा, शाहिद जिया, रिजवान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
सीरत कमेटी सदर ने अंजुमनीन से मुलाकात कर दिया मुबारकबाद
Previous article
Next article

